फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018: Divya Kumari filed divorce petition

राजस्थान: जयपुर राजपरिवार की दीया कुमारी ने 21 साल बाद मांगा तलाक

Sun, 09 Dec 2018 05:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018: Divya Kumari filed divorce petition
दीया कुमारी

जयपुर राजपरिवार की दीया कुमारी ने अपने पति नरेन्द्र सिंह से तलाक लेने का निर्णय लिया है। दोनों ने 21 साल पहले प्रेम विवाह किया था। राजकुमारी दीया कुमारी और उनके पति नरेन्द्र सिंह की ओर से रविवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है  हमारे लिए यह बहुत निजी मामला है, इसलिए इस बारे में सिवाय इसके कि हम लोगों ने आपसी रजामंदी से अलग होने का निर्णय लिया है, और कुछ नहीं बताना चाहते हैं। दीया कुमारी ने हाल ही में महानगर की फैमिली कोर्ट में तलाक का प्रार्थना पत्र दायर किया है।

विज्ञापन


दीया कुमारी जयपुर के पूर्व महाराज सवाई भवानी सिंह व पद्मिनी देवी की इकलौती संतान हैं। उन्होंने विवादों के बीच 1997 में नरेन्द्र सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। राजकुमारी दीया कुमारी और नरेन्द्र सिंह के एक ही गोत्र के होने के बावजूद प्रेम विवाह करने से अन्य राजपरिवार और राजपूत समाज में नाराजगी थी।
विज्ञापन


दीया कुमारी ने 2013 में सियासत में कदम रखा और भाजपा की उम्मीदवार के रूप में सवाईमाधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और 2013 में वह विधायक बनीं। लेकिन इसबार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि वसुंधरा से बिगड़ते रिश्तों के बीच उनका टिकट काटा गया। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली में दीया कुमारी का जिक्र करते हुए कहा था कि पार्टी दीया कुमारी को ही टिकट देना चाहती थी और पार्टी के बड़े पदाधिकारीयों द्वारा उन्हें बार-बार फोन कर पूछा गया, लेकिन दीया कुमारी ने यह कहकर मना कर दिया की वो इस बार पार्टी में कार्यकर्ता की हैसियत से रहकर काम करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(भाषा इनपुट) 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed