{"_id":"5bebf042bdec2269565731c6","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-bjp-mla-habib-ur-rehman-quits-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान ने कमल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा विधायक हबीबुर्रहमान ने कमल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी को नया झटका लगा है। भाजपा विधायक हबीब उर रहमान कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। नागौर से विधायक रहमान को भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची में जगह नहीं दी गयी है। इससे नाराज होकर वह भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
रहमान ने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। बता दें कि 2008 में भाजपा में शामिल होने से पहले रहमान कांग्रेस में ही थे।
राजस्थान में भाजपा को झटका लगने का सिलसिला लगातार जारी है। आज ही दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले मंत्री रहे सुरेंद्र गोयल ने भी भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।
चुनाव के लिए 131 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद से ही भाजपा में बगावत की आंधी चल पड़ी है। नेताओं के पार्टी छोड़ने का दौर तेज हो गया है।