{"_id":"5bd55ef8bdec2269b5183039","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-amararam-elected-new-leader-in-rajasthan-democratic-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: लोकतांत्रिक मोर्चा ने अमराराम को चुना सीएम पद का दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: लोकतांत्रिक मोर्चा ने अमराराम को चुना सीएम पद का दावेदार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
amararam
वामपंथी जनवादी पार्टियों के साझा संगठन राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चा ने शनिवार को पूर्व विधायक अमराराम को अपना नेता चुना और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार पेश करने का फैसला किया। मोर्चा ने प्रवक्ता ने बताया कि जद (एस) के अर्जुन देथा को मोर्चे का संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा 15 सदस्यीय कोर कमेटी में सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी जनवादी व अन्य दलों को एक मंच पर लाने के लिए बने इस मोर्चे में फिलहाल सात राजनीतिक दल, जद एस, सपा, भाकपा, माकपा, माकपा माले व राष्ट्रीय लोकदल शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मोर्चा राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों को नवंबर के पहले सप्ताह तक सुलझा लिया जाएगा। मोर्चे के नेताओं के अनुसार वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को एक नया विकल्प देने की मंशा रखने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हैं और उन्होंने इसके विकल्प खुले रखे हैं।
विज्ञापन