फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: 3294 candidates filed nomination in election fray

राजस्थान विधानसभा की चुनावी जंग में इस बार उतरे 3294 'योद्धा'

Wed, 21 Nov 2018 06:08 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: 3294 candidates filed nomination in election fray
भारत निर्वाचन आयोग
राजस्थान में चुनाव की तारीख करीब आते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा जहां एक ओर हर पांच साल पर सत्ताधारी पार्टी में बदलाव का तिलिस्म तोड़ना चाहती है वहीं कांग्रेस जनता के गुस्से को भुनाकर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होते ही चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 3,294 उम्मीदवारों के 4,288 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। इनमें से 3,012 पुरुष, 281 महिला और एक तृतीय लिंग का उम्मीदवार है। 2,242 उम्मीदवारों ने आखिरी दिन पर्चा भरा। सबसे ज्यादा नामांकन जयपुर की 19 सीटों पर दाखिल हुए हैं। यहां 502 उम्मीदवारों ने 632 पर्चे भरे हैं। सबसे ज्यादा 71 उम्मीदवार किशनपोल सीट पर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सभी 200 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 12 नवंबर को शुरू होकर 19 नवंबर को समाप्त हुई। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है।

प्रदेश में सभी 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed