{"_id":"606f81348ebc3e590a0053d2","slug":"rajasthan-ashok-gehlot-government-transfers-67-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गहलोत सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गहलोत सरकार ने 67 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
Fri, 09 Apr 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 03:48 AM IST
सार
- राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात तबादला सूची जारी की है
- इसमें विभागों के साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना संकट के बीच राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें विभागों के साथ ही 8 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सरकार ने गृह सचिव नारायण लाल मीणा का भी तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात तबादला सूची जारी की है। जयपुर और उदयपुर के संभागीय आयुक्त का भी तबादला किया गया है। जितेंद्र कुमार उपाध्याय जयपुर के संभागीय आयुक्त होंगे।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त महेंद्र सोनी की जगह अब राजेंद्र भट्ट को यह जिम्मेदारी दी गई है। इधर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की सचिवालय में वापसी हो गई है। सुबोध अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन