राजस्थान: अलवर में नौ पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की अनुमति बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर पुलिस जिले में तैनात नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की मनाही वाला फैसला तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया गया है। पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की मंजूरी बरकरार रहेगी।
पुलिस अधीक्षक अनिल पारिस देशमुख ने बताया कि यह प्रशासनिक आदेश था जिसे संबंधित पुलिसकर्मियों के आवेदन मिलने के बाद वापस ले लिया गया है। दाढ़ी रखने की पूर्व अनुमति बरकरार रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर जिले में तैनात नौ मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की छूट को राज्य सरकार के नियमानुसार तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है। अलवर पुलिस प्रशासन ने कुल मिलाकर 32 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दाढ़ी रखने की अनुमति दे रखी है।
देशमुख ने कहा कि कि इस आदेश का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निष्पक्षता के साथ करें। उन्होंने कहा पुलिसकर्मियों को ना केवल निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए बल्कि उनको निष्पक्ष दिखना भी चाहिए।
![]()