फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: accident in rajsamand, 11 killed

राजस्थान के राजसमंद में भयंकर हादसा, 11 की मौत

Fri, 27 May 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 May 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
rajasthan: accident in rajsamand, 11 killed

राजस्‍‌थान के राजसमंद में गुरुवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार 11 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में तीन छोटे बच्चे भी हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा आधी रात के बाद किसी समय हुआ। सवारियों से भरी एक जीप राजसमंद के केलवा कस्बे में गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार लोग भीलवाडा से एक सगाई समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे ‌थे। जीप में 15 के करीब लोग सवार थे। 
विज्ञापन


रात दो बजे के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे तैसे जीप में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed