{"_id":"5fb8513872e2dd42917d747d","slug":"rajasthan-acb-raids-on-10-locations-of-three-officials-in-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन अधिकारियों के 10 ठिकानों पर एसीबी का छापा
Sat, 21 Nov 2020 04:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau - सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार तीन सरकारी अधिकारियों के 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। एसीबी के डीजीपी बीएल सोनी ने शुक्रवार को बताया, इन अधिकारियों को एसीबी की उदयपुर और कोटा यूनिट ने पकड़ा था।
विज्ञापन
उदयपुर में बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षक अभियंता गिरीश कुमार जोशी से जुड़े चार ठिकानों पर छापा मारा गया। उनकी आय से 8 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का पता चला है। बूंदी जिले के सहायक विकास अधिकारी चिरंजी लाल से जुड़े चार जगहों पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
उनके पास से आय से 2.68 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति मिली। इसके अलावा आरआईआईसीओ के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सतीश गुप्ता के दो ठिकानों पर छापा मारा गया और आय से 4.13 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति मिली।
विज्ञापन