फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 40 villages people are facing the danger of flood due to heavy rains

बारिश का कहर: राजस्थान में भारी बारिश से 40 गांवों के लोग कर रहे बाढ़ के खतरे का सामना

Wed, 04 Aug 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 07:54 AM IST
सार

  • राजस्थान में पिछले 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ा
  • धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार पहुंच गया

विज्ञापन
Rajasthan 40 villages people are facing the danger of flood due to heavy rains
राजस्थान में बाढ़

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के करीब 40 गांव भारी बारिश के चलते बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ के खतरे का  लोग सामना कर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कोटा संभाग में भारी बारिश के बाद चंबल नदी बैराज खोला गया जिसके बाद पानी धौलपुर पहुंच गया। धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इसके परिणाम स्वरूप आसपास के इलाकों के करीब 40 गांव बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं। धौलपुर के जिला कलेक्टर आर के जायसवाल ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि खतरे का सामना कर रहे गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारां, सवाई माधोपुर, करौली, झालावाड़, दौसा, टोंक बूंदी और जयपुर में भी एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कुछ नदियों/बांधों में उच्च प्रवाह हुआ। इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों और राज्य के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed