फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 321 new post offices will open in Barmer-Jaisalmer Kailash Chaudhary thanked PM Modi

Rajasthan: बाड़मेर-जैसलमेर में खुलेंगे 321 नए डाकघर, कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्त किया आभार

Fri, 28 Apr 2023 04:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर/जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर/जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 04:13 PM IST
सार

देश में नवीन डाकघर शाखाओं की घोषणा और स्वीकृति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से आमजन के दरवाजे पर वित्तीय और बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने को लेकर केंद्र सरकार कृत संकल्पित है।

विज्ञापन
Rajasthan 321 new post offices will open in Barmer-Jaisalmer Kailash Chaudhary thanked PM Modi
कैलाश चौधरी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर में दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के तहत केंद्र सरकार ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर- जैसलमेर में 321 नवीन डाकघर शाखाओं की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी ने क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर को केंद्र सरकार की ओर से मिली सौगात के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री एवं दूरसंचार मंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र के गांव ढाणी तक एक साथ 321 नवीन डाकघर शाखाओं के खुलने से निश्चित रूप से आमजन को दूरसंचार सेवाओं की सहूलियत मिलेगी। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा आसान...
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोगों को डाकघर के चक्कर कटवाने के बजाय आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से उनके दरवाजे पर सेवाएं पहुंचाने को लेकर कृत संकल्पित है और इस दिशा में तेज गति से कार्य कर रही है। कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार आमजन तक अपनी कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और बढ़ाने के लिए देशभर में हजारों नए डाकघर खोल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि लोगों को उनके आवास के नजदीक संचार सेवाएं उपलब्ध हो, इसके लिए देश प्रदेश में नए डाकघर खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed