{"_id":"63b2badb08905462552ded22","slug":"rajasthan-27-year-old-damad-elopes-with-mother-in-law-aged-40-in-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चार शादीशुदा बच्चों की मां अपने दामाद के साथ भाग गई, जानें कैसे लिखी गई दास्तान-ए-मोहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चार शादीशुदा बच्चों की मां अपने दामाद के साथ भाग गई, जानें कैसे लिखी गई दास्तान-ए-मोहब्बत
Mon, 02 Jan 2023 04:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:37 PM IST
सार
राजस्थान के सिरोही जिले से नए साल के ठीक एक दिन पहले चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक चार शादीशुदा बच्चों की मां अपने दामाद के साथ भाग गई। महिला के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है कि महिला को उसका दामाद ही भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
दामाद और सास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नए साल से ठीक पहले दिन यहां एक चार शादीशुदा बच्चों की मां अपने 27 साल के दामाद के साथ भाग गई। सास को भगाने वाले दामाद के भी तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
सिरोही पुलिस के मुताबिक, सास और दामाद के बीच प्यार का सिलसिला ऐसा चला कि लाज-शर्म, बच्चों की जिम्मेदारी सब छोड़ प्रेमी युगल घर से भाग गया। यह भी सामने आया कि दामाद ने अपनी सास को भगाने से पहले ससुर को जमकर शराब पिलाई थी। ससुर के नशे में धुत होने के बाद सास और दामाद घर से भाग निकले।
विज्ञापन
सिरोही के अनादरा थाना क्षेत्र का मामला...
सिरोही पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद चार शादीशुदा बच्चों की मां के प्रेमी संग भागने की खबर आग की तरह फैल गई। लेकिन जब पता चला कि महिला को घर से भगाने वाला कोई और नहीं उसका दामाद ही निकला तो लोगों हैरान रह गए। यह पूरा घटनाक्रम सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के सियाकरा गांव का है।
विज्ञापन
दामाद पर केस दर्ज...
सियाकरा के रहने वाले रमेश पुत्र नेकाराम पाउवा जोगी ने इस घटना के बाद अनादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस रिपोर्ट में बताया, उसकी लड़की किसना की शादी नारायण पुत्र रूपा जोगी निवासी मामावली के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी लड़की और जमाई नारायण उसके घर आते जाते रहते थे। 30 दिसंबर 2022 को नारायण सियाकरा आया हुआ था। उसी दौरान ससुर रमेश और दामाद नारायण दोनों ने शराब पार्टी भी की, उसी शराब पार्टी का फायदा उठाकर दामाद अपनी सास को लेकर फरार हो गया।
सास-दामाद में चल रहा था प्रेम प्रसंग...
महिला के पति ने बताया, 30 दिसंबर की शाम चार बजे उसकी नींद खुली तो नारायण और उसकी पत्नी घर से गायब थे। इधर-उधर तलाश किया गया। लेकिन दोनों वहां से भाग चुके थे। रमेश ने दामाद पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को उसका जमाई बहला-फुसलाकर भगाकर लेकर गया है। रमेश की शिकायत पर अनादरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।