फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 230 additional MBBS seats in four medical colleges approved

राजस्थान : सीकर में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिली, एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 230 सीटें बढ़ीं

Tue, 27 Oct 2020 10:43 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan 230 additional MBBS seats in four  medical colleges approved
mbbs - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के सीकर में नए राजकीय मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दे दी गई है। वहीं तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की अनुमति से राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों में 230 की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने सीकर के श्रीकल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज को सत्र 2020-21 में शुरू करने तथा अजमेर व उदयपुर में एमबीबीएस की 50-50 व बाड़मेर में 30 सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रदेश के सीकर के श्रीकल्याण राजकीय मेडिकल काॅलेज को सत्र 2020-21 में प्रारंभ किया जाएगा। इस काॅलेज में एमबीबीएस की कुल 100 सीटें स्वीकृत की गईं है। इसके अलावा अजमेर व उदयपुर में एमबीबीएस की 50-50 तथा बाड़मेर में एमबीबीएस की 30 सीटों की वृद्धि करने की स्वीकृति मिलना प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में 880 सीटें बढ़ीं
शर्मा ने कहा कि इस स्वीकृति से राज्य में एमबीबीएस की कुल सीटों में 230 सीटों की वृद्धि हुई है। गत वर्ष कुल 650 सीटों की वृद्धि हुई थी। इस प्रकार गत दो साल में राज्य में एमबीबीएस की 880 सीटें बढ़ी हैं।चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव वैभव गेलरिया ने बताया की वर्ष 2018 में राज्य में एमबीबीएस की कुल 1950 सीटें थीं, जो बढ़कर अब 2830 हो गई हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई है। गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, ''बहुप्रतीक्षित सीकर मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की अनुमति मिल गई है। यह राज्य की कांग्रेस सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि सीकरवासियों को उनका हक़, उनका मेडिकल कॉलेज मिला है।''




उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ''प्रदेश की चार मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 230 सीटों की वृद्धि हुई है। सीकर मेडिकल कॉलेज तथा अजमेर व उदयपुर में 50-50 सीटों की और बाड़मेर में 30 सीटों की वृद्धि को मिली स्वीकृति।इससे प्रदेश में मेडिकल छात्रों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, सभी को बहुत बहुत बधाई।''


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed