{"_id":"6ac244481dbd17f99d033aec","slug":"raipur-gudhiyari-jewellery-shop-theft-wall-break-accused-arrested-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: आभूषण दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी, तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार; 8 से 10 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: आभूषण दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी, तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार; 8 से 10 लाख के गहने चोरी
Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:49 PM IST
सार
रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने शटर या ताला तोड़ने के बजाय दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तीन दिन के भीतर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर में स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर बदमाशों ने दुकान का शटर या ताला तोड़ने के बजाय पीछे की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया था।
चोर दुकान से लगभग आठ से 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से तीन दिन के भीतर आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया है।
खाली प्लॉट का फायदा उठाकर दीवार में बनाई सेंध
यह चोरी कर्मा चौक स्थित मेन रोड की आभूषण दुकान में हुई थी। दुकान के संचालक सुनील जैन जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो उन्हें अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। शोकेस में रखे कीमती गहने भी गायब थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि चोर दुकान से लगभग दो से ढाई तोला सोने के जेवर और दो किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए थे। पुलिस जांच में पता चला कि दुकान के ठीक बगल में एक खाली प्लॉट मौजूद है। आरोपियों ने इसी खाली प्लॉट की तरफ से दुकान तक पहुंचकर पीछे की दीवार को तोड़ा और अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से खुला मामला
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक आभूषणों की चोरी करते हुए साफ नजर आया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के मुख्य रास्तों और नजदीकी दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।