{"_id":"5f3c1bdc7058b331b736820e","slug":"rain-havoc-in-jaipur-the-first-time-in-130-years-mummy-was-put-out-of-the-showcase","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: भारी बारिश के कारण 130 साल में पहली बार शोकेस से बाहर रखनी पड़ी ममी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: भारी बारिश के कारण 130 साल में पहली बार शोकेस से बाहर रखनी पड़ी ममी
Tue, 18 Aug 2020 11:50 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ancient mummy
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में 14 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में रखी 2400 साल पुरानी ममी को शोकेस के बाहर रखना पड़ा। भारी बारिश होने के कारण पहली बार अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में चार फीट तक पानी भर गया। म्यूजियम के बेसमेंट की गैलरी में रखी 2400 साल पुरानी ममी के चार फीट ऊंचे बॉक्स तक पानी पहुंच गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि ममी के बॉक्स से पानी मात्र 4-5 इंच दूर बचा था। ऐसे में अगर थोड़ी भी देरी होती तो ममी डूब जाती। इस नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो पाती। मगर समय रहते कांच तोड़कर ममी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह पहला मौका था, जब इसे बॉक्स के बाहर रखना पड़ा।
विज्ञापन
यह ममी 130 साल पहले मिस्त्र के काहिरा से लाई गई थी। यह ममी तूतू नामक महिला की संरक्षित मृत देह मिस्र के प्राचीन नगर पैनोपोलिस में अखमीन से मिली थी। ये महिला खेम नामक देव के उपासक पुरोहितों के परिवार की सदस्य थी।
विज्ञापन
साल 2017 के अप्रैल में ममी को विशेष प्रदर्शन के लिए बेंसमेंट में शिफ्ट किया गया था। यहां पर इसके साथ-साथ इसका इतिहास, जन्म-मृत्यु का संबंध, ममी बनाने का तरीके आदि को भी दिखाया जाता है।
बारिश के कारण म्यूजियम ऑफिस में पांच फीट तक पानी भरने से तमाम फाइलें भींग गई थीं। फाइल के साथ-साथ लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर भी भींग गए। इससे लगभग दो से तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान है। साथ ही म्यूजियम में सात दिनों के लिए टूरिस्ट्स के आने पर भी रोक लगा दी गई है।