फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul in Rajasthan Rahul Gandhi targets Modi Government in rally of Banswara

Rahul in Rajasthan: राहुल गांधी बोले- दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है मोदी सरकार, हम जोड़ते हैं वो बांटते हैं 

Mon, 16 May 2022 01:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 16 May 2022 01:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। हम जोड़ने का काम करते हैं और वो बांटने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
Rahul in Rajasthan Rahul Gandhi targets Modi Government in rally of Banswara
Rahul Gandhi, Rajasthan news - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बेणेश्वर धाम पर 132 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पूल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश में दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। एक उद्योगपतियों का और दूसरा गरीबों का, दलितों, पिछड़ों का। हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं, हम एक हिंदुस्तान चाहते हैं। एक हिंदुस्तान में हर शख्स को अपना सपना पूरा करने का मौका मिलना चाहिए।  

विज्ञापन


उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने राजस्थान के डूंगरपुर में बनेश्वर धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस और आदिवासियों का गहरा रिश्ता रहा है। आपका जो इतिहास है, उसकी हम रक्षा करते हैं। आपके इतिहास को हम दबाना-मिटाना नहीं चाहते हैं। जब यूपीए की सरकार थी तब आदिवासियों के लिए जमीन, जंगल, जल की रक्षा के लिए हम पेसा कानून लाए थे। जमीन अधिग्रहण बिल जैसे कानून से आपके धन की रक्षा की और इसका फायदा आदिवासियों का दिलाया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस की विचारधारा सबकी रक्षा करने की

राहुल ने कहा कि देश में इस समय दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरह कांग्रेस की विचारधारा है, जो सबकी रक्षा करती है। दूसरी तरफ बीजेपी की विचारधारा है जो आदिवासियों को दबाने और मिटाने का काम करती है। हम जोड़ने का काम करते हैं वो बांटने का काम करते हैं। हम कमजोरों की मदद करते हैं, वो चुनिंदा उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिंदुस्तान में आज रोजगार नहीं है, महंगाई बढ़ती जा रही है। मुझे खुशी है राजस्थान सरकार गरीबों और आदिवासियों के लिए काम कर रही है।



अंग्रेजी मीडियम स्कूलों से होगा फायदा

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोल रहे हैं। अंग्रेजी से आदिवासियों को काफी फायदा होगा। अंग्रेजी से वे कहीं भी रोजगार पा सकते हैं। बीजेपी की सरकार ने अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है। पीएम मोदी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। देश में आज युवा रोजगार नहीं पा सकता है। किसानों के खिलाफ ये सरकार काले कानून लाए। इस कानून से सिर्फ 2-3 बिजनेसमैन को फायदा मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed