फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi targets on PM Modi Said that Congress waived farmers loans Narendra Modi stabbed him in the back Latest News Update

राहुल का पीएम पर निशाना: बोले- कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया, मोदी ने पीठ में छुरा घोंपा

Sun, 12 Dec 2021 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Dec 2021 09:01 PM IST
सार

राहुल ने कहा कि रामायण हो या गीता, मुझे बताएं कि कहा ये लिखा है कि गरीब को मारा जाना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन को सत्ता के लिए अपने भाईयों का वध करने को नहीं कहा था बल्कि सत्य के लिए युद्ध करने के लिए कहा था। गीता में यही लिखा है कि सत्य के लिए लड़ो चाहे तुम्हारी जान क्यों न चली जाए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi targets on PM Modi Said that Congress waived farmers loans Narendra Modi stabbed him in the back Latest News Update
राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी की ‘महंगाई भगाओ रैली’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कोरोना काल में मोदी ने उद्योगपतियों के टैक्स माफ किए लेकिन मजदूरों को बस तक नहीं उपलब्ध कराए गए और उन्हें सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर घर जाना पड़ा। कितने लोगों ने सड़कों पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर कांग्रेस ने सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ किए जबकि मोदी ने उनकी पीठ में छूरा घोंपा। जब किसान तनकर खड़े हुए तब मोदी ने कहा मैं माफी मांगता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और उनके तीन-चार उद्योगपति दोस्तों ने पिछले सात सालों में देश को बर्बाद कर दिया है। देश के 33 प्रतिशत पैसे पर मात्र एक प्रतिशत आबादी का कब्जा है और सिर्फ 6 प्रतिशत पैसे पर देश की आधी आबादी गुजर करती है। देश के 90 प्रतिशत कॉरपोरेट लाभ पर सिर्फ 20 कंपनियों का कब्जा है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में बेरोजगारी 60 साल के उच्च स्तर पर है। जीएसटी, विमुद्रीकरण और छोटे एवं लघु उद्योगों को सरकारी मदद के अभाव में ये स्थिति आई है। सिर्फ दो या तीन उद्योगपति रोजगार का सृजन नहीं कर सकते। रोजगार का सृजन लाखों छोटे उद्योगों के जरिए होता है। वर्तमान सरकार के समय गैर संगठित क्षेत्र सिकुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामायण और गीता का उद्धरण
राहुल ने कहा, रामायण हो या गीता, मुझे बताएं कि कहा ये लिखा है कि गरीब को मारा जाना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन को सत्ता के लिए अपने भाईयों का वध करने को नहीं कहा था बल्कि सत्य के लिए युद्ध करने के लिए कहा था। गीता में यही लिखा है कि सत्य के लिए लड़ो चाहे तुम्हारी जान क्यों न चली जाए।

मीडिया पर निशाना
रैली की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी भी राहुल के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा, जो लोग इस कार्यक्रम को दिखा रहे हैं वो भी हिंदुत्ववादियों के गुलाम हैं।


कांग्रेस ने जो बनाया सब बेच रही है सरकार: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के अंदर जो कुछ भी बनाया, मोदी सरकार उसे अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रही है। ये सरकार सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है न कि आम लोगों और किसानों के लिए। वर्तमान सरकार का निशाना सिर्फ लालच और लूट है।

सोनिया मौजूद रहीं लेकिन बोलीं नहीं
लंबे समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आईं। हालांकि उन्होंने रैली को संबोधित नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed