{"_id":"5bfbd074bdec2241d156c646","slug":"rahul-gandhi-sarcasm-indian-railway-name-be-change-to-adani-railway-and-iaf-to-ambani-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का तंज, रेलवे का नाम अडानी रेलवे और वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का तंज, रेलवे का नाम अडानी रेलवे और वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राजस्थान के रण में जहां भीलवाड़ा और बणेश्वर धाम में चुनावी सभा को संबोधित किया वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोकरण और जालोर में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने जालौर में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने एक बार फिर कहा कि केंद्र सरकार को जनता विरोधी और पूंजीपतियों के हित में नीतियों को लागू कर रही है। राहुल गांधी ने कहा, "रेल का जो फायदा हमारे युवाओं को, माताओं-बहनों को मिलना चाहिए वो फायदा तो अडानी जी को मिलता है। इंडियन रेलवे का नाम बदलकर अडानी रेलवे कर देना चाहिए, दूसरी तरफ भारतीय वायुसेना को अंबानी वायुसेना कर देना चाहिए।"
राहुल ने कहा, "सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले की जांच करवाने जा रहे थे, लेकिन देश के चौकीदार ने रात के 2 बजे घबराते हुए सीबीआई डायरेक्टर को निकाल दिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने कहा, "सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले की जांच करवाने जा रहे थे, लेकिन देश के चौकीदार ने रात के 2 बजे घबराते हुए सीबीआई डायरेक्टर को निकाल दिया।"
विज्ञापन
मोदी अब भ्रष्टाचार की बात नहीं करते : राहुल
राहुल गांधी ने पोकरण की जनसभा में कहा, "पहले मोदी जी जहां भी जाते थे 2 करोड़ नौकरियां, किसानों को सही दाम और भ्रष्टाचार की बात करते थे। लेकिन अब उनके भाषण में न रोजगार, न किसानों को सही दाम, न ही भ्रष्टाचार की बात होती है।"
विज्ञापन
Earlier, Modi ji used to talk about two crore jobs, a fair MSP for farmers, he used to talk against corruption. But these days he does not utter a single word about any of these promises and issues: Congress President Rahul Gandhi in Pokhran #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/naGbAUKeL7
— ANI (@ANI) November 26, 2018
पीएम ने आपके माता-पिता का अपमान किया : राहुल
राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश के लोगों के माता-पिता का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, "राजस्थान के युवाओं ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है, लेकिन प्रधानमंत्री आपके माता-पिता का अपमान करते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि उनके आने से पहले हिंदुस्तान की जनता ने कुछ नहीं किया।"Modi ji says India was a sleeping giant before he became Prime Minister. This is an insult to all the Indians who have built this nation: Congress President Rahul Gandhi in Pokhran #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/q7oQ5N5JEo
— ANI (@ANI) November 26, 2018