{"_id":"929ae57c-b8b0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-ready-for-rajasthan-election-after-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के बाद 'मिशन राजस्थान' को तैयार राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक के बाद 'मिशन राजस्थान' को तैयार राहुल
जयपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब राजस्थान का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति का आकलन करने के लिए वे विधायकों, सांसदों, ब्लॉक व जिला अध्यक्षों सहित अन्य पार्टी नेताओं से मिलेंगे। राहुल 16 को जयपुर में बैठक करेंगे।
इससे पूर्व वह मध्य प्रदेश में फीडबैक बैठक कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 15 मई को बीकानेर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने भाजपा के दक्षिण के एक मात्र किले कर्नाटक को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
राज्य की 224 सदस्यीय विधान सभा में 223 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस को 121, भाजपा और जद-एस को 40-40 तथा केजीपी को छह सीटें मिली। अन्य सीटें निर्दलीय के खाते में गई।
विज्ञापन