फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi pressed weak pulse of BJP said congress leader sachin pilot

राजस्थान:  सचिन पायलट बोले- राहुल गांधी ने भाजपा की कमजोर नब्ज को दबाया, बड़े-बड़े मंत्री कर रहे हमला  

Fri, 04 Feb 2022 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Feb 2022 04:42 PM IST
सार

कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि देश में एक तरफ सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है और दूसरी तरफ पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। अमीर और गरीब की खाई बहुत बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi pressed weak pulse of BJP said congress leader sachin pilot
कांग्रेस नेता सचिन पायलट। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कहा था उसका पलटवार करने के लिए भाजपा के बड़े-बड़े मंत्री और नेता टिप्पणियां कर रहे हैं। भाजपा के सभी मंत्री उन पर हमला कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने कमजोर नब्ज को दबाया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पायलट कहा कि राहुल बिल्कुल ठीक बोल रहे हैं कि दो तरह के भारत बन गए हैं, एक गरीब और एक अमीर। अमीर और गरीब की खाई बहुत बढ़ गई है। एक तरफ सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है और दूसरी तरफ पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने देश की आम जनता की आवाज उठाई है। देश में आज संस्थानों को खत्म कर सिर्फ एक व्यक्ति का शासन लागू करने का प्रयास हो रहा है। अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार का ध्यान केवल बड़े पूंजीपतियों की सेवा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण राहुल ने कहा था- मुझे लगता है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में नौकरशाही विचारों का जिक्र था। इसमें सच्चाई का काफी अभाव था। अभिभाषण में सरकार के कामों की लंबी सूची तो थी, लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया कि आज भारत बंट चुका है। आज एक नहीं दो भारत हो गए हैं। एक अमीरों का हिंदुस्तान और एक गरीबों का हिंदुस्तान और इन दोनों हिंदुस्तानों में खाई बढ़ती जा रही है।


बेरोजगारी पर राहुल ने कहा था- राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी का जिक्र नहीं था। सब जगह युवा सिर्फ एक ही चीज मांग रहा है रोजगार, जो भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। आप बात रोजगार देने की करते हैं। 2021 में तीन करोड़ युवा नौकरी खो चुके हैं। पचास साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed