फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rahul Gandhi gave example of Sachin Pilot said Patience in both of us

Rajasthan: राहुल गांधी ने दिया सचिन पायलट का उदाहरण, कहा-हम दोनों धैर्य रखकर बैठे हैं, हमें थकान नहीं होती

Thu, 23 Jun 2022 08:02 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 23 Jun 2022 08:02 AM IST
सार

राहुल गांधी ने बताया कि ईडी अधिकारियों ने मुझसे पूछा कि आपमें इतना धैर्य कैसे है, तब मैंने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता में धैर्य है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi gave example of Sachin Pilot said Patience in both of us
राहुल गांधी और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी ने कांग्रेस ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय ईडी मुझसे पूछताछ कर रही थी तो उस वक्त उस कमरे में मैं अकेला नहीं था। मेरे साथ पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता थे। एक व्यक्ति को थकाया जा सकता है लेकिन पूरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नहीं थकाया जा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईडी के खिलाफ इस मुकाबले में मेरे साथ हर वो व्यक्ति है जो इस देश की सरकार से, सत्ता से लड़ना चाहता है। मुझे अधिकारियों ने कहा आप थकते क्यों नहीं है तो मैनें कहा मैं विपासना करता हूं। जब तीन चार दिन तक सवाल जवाब हुए। तो आखिरी दिन प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि राहुल जी आपने इतने धैर्य के साथ सवालों के जवाब दिए। हर सवाल को आपने सुना, आपने जवाब दिया, तो आप इतना धैर्य कहां से लाए तो मैंने कहा 2004 से कांग्रेस में काम कर रहा हूं। धैर्य नहीं आएगा तो क्या आएगा। कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता में धैर्य है।

विज्ञापन


पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी
इसके बाद राहुल गांधी ने सचिन पायलट का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस के हर नेता में धैर्य है। यहां सचिन पायलट जी बैठे हैं। आप देख सकते है। मैं बैठा हूं। हमारे हर नेता और कार्यकर्ता में धैर्य है। राहुल गांधी ने जैसे ही सचिन पायलट का नाम लिया तो सामने बैठे पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जमीन पर चीन कब्जा करके बैठा है। ऐसे वक्त में जरुरत इस बात की थी कि सरकार हमारे सैन्य बलों को मजबूत बनाए लेकिन अफसोस इस बात का है कि सरकार सैन्य बलों को कमजोर कर रही है। इसके बुरे परिणाम तब देखने को मिलेगा जब युद्ध होगा। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि ईडी बहुत छोटी बात है। देश के लिए जरुरी है युवा और उनका भविष्य। जिसे सुरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। देश की सत्ता पर बैठी मोदी सरकार जो नीतियां बना रही है वो युवाओं के खिलाफ है। देश हित का नाम लिया जा रहा है और उसके नाम पर अपने कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed