{"_id":"63dde78ae17cab292a0d9dcd","slug":"rafiq-khan-angry-on-ramdev-s-controversial-statement-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: योगगुरु के बिगड़े बोल पर अल्पसंख्यक आयोग में उबाल, रफीक बोले- षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: योगगुरु के बिगड़े बोल पर अल्पसंख्यक आयोग में उबाल, रफीक बोले- षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए रामदेव
Sat, 04 Feb 2023 10:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:36 AM IST
सार
राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान ने स्वामी रामदेव और साथ ही एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी को भी बीजेपी की 'बी' टीम बताया। साथ ही प्रधानमंत्री से स्वामी रामदेव पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
रफीक खान और बाबा रामदेव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम के मंच से योग गुरु स्वामी रामदेव की इस्लाम और ईसाई धर्म के तौर तरीकों पर की गई विवादित टिप्पणियों को राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने घटिया बयान करार देते हुए इसके पीछे सोची-समझी साजिश बताया है, उन्होंने कहा राजस्थान में जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए स्वामी रामदेव ने ऐसी टिप्पणियां की हैं। वह बीजेपी की 'बी' टीम हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने भेजा गया
जयपुर में मीडिया से रूबरू रफीक खान ने कहा कि बाबा रामदेव एक योग गुरु हैं। केंद्र सरकार की कृपा से उनकी कंपनियां प्रोग्रेस कर रही हैं, इसलिए उन्हें राजस्थान में सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने के लिए भेजा गया है। अगर आप किसी धर्म पर गलत टिप्पणियां करते हैं, तो यह बेहद शर्मनाक है। कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता है। रामदेव एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए थे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार और पीएम मोदी को स्वामी रामदेव पर कार्रवाई करनी चाहिए
आयोग अध्यक्ष रफीक खान ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बाबा रामदेव के मुस्लिम धर्म के खिलाफ आए बयान को संज्ञान में लेते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, राजस्थान सरकार और कानून भी अपना काम करेंगे।
विज्ञापन