Dholpur: PWD मंत्री बोले- बाबा साहब के कारण ही मैं एमएलए और मंत्री बन सका, पढ़िए, विधायक मलिंग ने क्या कहा
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने उद्बोधन में कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिए आरक्षण, आदर्श और सिद्धांतों के बल पर ही मैं मंत्री और विधायक बना हूं। उनके बनाए गए संविधान ने ही हमको यह आजादी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के बसई नवाब कस्बे में विकास कार्यों की पट्टिकाओं का शिलान्यास और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बाबा साहब के आदर्श और सिद्धांतों पर चलने की अपील की है।
बाबा साहब की मूर्ति लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनके सिद्धांतों पर चलना है
कार्यक्रम की शुरुआत बसई नवाब कस्बे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकालकर की गई। मंत्री भजन लाल जाटव ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार समेत विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस दौरान संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ भजन लाल जाटव ने कहा बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो और संगठित रहो, बाबा साहब के मूल उद्देश्य को समाज के लोगों को अपनाने की जरूरत है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की शुरू से ही विचारधारा रही थी कि समाज के शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े लोग कैसे आगे बढ़ें। उन्होंने संबोधन में कहा- मूर्ति लगाना जरूरी है। लेकिन उससे भी अधिक ध्यान उनके सिद्धांतों पर चलने पर रखना होगा। उन्होंने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया है। जिसके आधार पर समाज के सभी वर्गों को अधिकार दिए हैं।
बाबा साहब के आरक्षण की बदौलत बना विधायक और मंत्री
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने उद्बोधन में कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिए आरक्षण, आदर्श और सिद्धांतों के बल पर ही मैं मंत्री और विधायक बना हूं। उनके बनाए गए संविधान ने ही हमको यह आजादी दी है। उन्होंने कहा समाज में द्वेष भावना की खाई को बाबा साहब ने खत्म किया है। राज्य सरकार का बखान करते हुए कहा कि 14000 करोड़ का बजट विकास कार्यों के लिए दिया है। राजस्थान प्रदेश आज विकास का प्रदेश बन चुका है।
मुख्यमंत्री की बड़ी कृपा, जो मांगा वही दिया- मलिंगा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव से उनके पुराने रिश्ते रहे हैं। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के लिए मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जो मांगा, वही उन्होंने दिल खोल कर दिया। बसई नवाब जैसे छोटे कस्बे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तहसील की स्थापना की है। करोड़ों की लागत से कस्बे के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव ने विकास कार्यों को धरातल पर करके दिखाया है।
विकास कामों की पत्रिकाओं का किया शिलान्यास
पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव और क्षेत्रीय विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सालेपुर से राजा का नगला सीसी सड़क मार्ग, नगला बिधोला एनीकट, सैपऊ-बसई नबाब सड़क मार्ग, सैंपऊ रिंग रोड, बाड़ी रिंग रोड एवं सेवर पाली सड़क मार्ग की पत्रिका का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।