फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pushkar Fair foreign couple won in safa competition Rajasthan

Pushkar Fair: साफा प्रतियोगिता में विदेशी कपल जीता, राम सिंह ने मूंछों में मारी बाजी

Sat, 05 Nov 2022 10:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

रामसिंह ने बताया कि उन्होंने लगातर 12वीं बार पुष्कर मेले में यह खिताब अपने नाम किया है। अब तक वह 41 बार विजेता रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मूंछे हमारी संस्कृति की शान हैं। उन्होंने अपनी मूंछो का बच्चों की तरह रखरखाव किया है।  

विज्ञापन
Pushkar Fair foreign couple won in safa competition Rajasthan
विदेशी कपल ने प्रतियोगिता में किया कमाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देशी-विदेशी पर्यटकों के मनोरंज के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं हो रहीं हैं। शनिवार को मेला स्टेडियम में मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रति वर्ष की तरह इस साल भी रामसिंह ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी और पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इशाक खान और तीसरे स्थान पर कुलदीप सिंह रहे। 

विज्ञापन


रामसिंह ने बताया कि उन्होंने लगातर 12वीं बार पुष्कर मेले में यह खिताब अपने नाम किया है। अब तक वह 41 बार विजेता रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मूंछे हमारी संस्कृति की शान हैं। उन्होंने अपनी मूंछो का बच्चों की तरह रखरखाव किया है। इस प्रतियोगिता में 17 लोगों ने भाग लिया था। 
विज्ञापन


इसी तरह मेला स्टेडियम में साफा और तिलक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 13 जोड़ों ने भाग लिया। इजराइल की बार ने अपने साथी इसराब को सबसे सुंदर और सबसे जल्दी साफा बांधकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा की मंजू और मनफूल रहे जबकि तीसरे स्थान पर इजराइल के मीका और मे रहीं। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी ने बताया कि विजेताओं को नगद इनाम के साथ प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed