{"_id":"6299c6817457f2542862f38c","slug":"pujari-raped-five-year-old-girl-people-beat-up-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुजारी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची मां, लोगों ने आरोपी को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुजारी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची मां, लोगों ने आरोपी को पीटा
Fri, 03 Jun 2022 01:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:59 PM IST
सार
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मासूम बच्ची का भी मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक मंदिर के बुजुर्ग पुजारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मां ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया, आरोपी पुजारी सुनील उर्फ सुन्ना उसकी बेटी को बहला फुसलाकर मंदिर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं वहां पहुंची तब आरोपी उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। उसके शोर मचाने से आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसके सिर में भी चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुजारी सुनील राजगढ़ के बहाली गांव का रहने वाला है। उसकी शादी नहीं हुई है। कई साल वह गांव के मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। लोगों का कहना है, पुजारी इस तरह का काम कर सकता है, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
इधर, मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद एसपी तेजस्वनी गौतम में देर रात घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के मां सहित आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।