फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Puddles of two thousand rupees notes came out of Anasagar lake in Ajmer

Rajasthan: आनासागर झील से निकलीं दो-दो हजार रुपये के नोटों की गड्डियां, जानें क्या है मामला 

Fri, 06 May 2022 05:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 05:40 PM IST
सार

अजमेर की आनासागर झील से दो- दो हजार के नोटों की गड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई। झील से पुलिस ने 35 गड्डियां बरामद की हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नोट असली हैं या नकली।

विज्ञापन
Puddles of two thousand rupees notes came out of Anasagar lake in Ajmer
आनासागर झील से निकाली गईं दो- दो हजार रुपये की गड्डियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर शहर की आनासागर झील में शुक्रवार को दो- दो हजार के नोटों की गड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झील से गड्डियां निकलवाना शुरू किया। इस दौरान एक-एक करीब 35 गड्डियां बाहर निकाली गईं। 

विज्ञापन


आनासागर पुलिस चौकी के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर सूचना मिली कि झील में दो-दो हजार रुपये के नोट तैर रहे हैं। मौके पर पहुंचने के बाद झील से दो हजार के नोटों की कुल 35 गड्डियां बरामद की गईं। पानी में पड़े होने के कारण नोट पूरी तरह से गल चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह नोटों की गड्डियां किसने फेंकी हैं इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को सूचना देकर नोटों की जांच कराई जाएगी। इससे साबित होगा कि नोट असली हैं या फिर नकली। परीक्षण में जो भी बात सामने आएगी, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शहर में हवाला कारोबारी सक्रिय हैं। आशंका है कि किसी हवाला कारोबारी ने पुलिस से बचने के लिए नोटों की गड्डियां झील में फेंक दी हों। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed