{"_id":"084b2d3dc80cd6e280740801062bfe48","slug":"protest-against-jodha-akbar-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधा-अकबर से नाराज लोग नहीं चलने देंगे एकता की फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधा-अकबर से नाराज लोग नहीं चलने देंगे एकता की फिल्म
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 07 Feb 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता एकता कपूर को पिछले वर्ष जयपुर में किया गया वादा भूलना अब भारी पड़ने वाला है।
विज्ञापन
जोधा-अकबर सीरियल का विरोध कर रही करणी सेना ने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई की रिलीज का विरोध किया था।
तब एकता ने इस सीरियल का नाम बदलने का वादा किया था, लेकिन वादा निभाया नहीं, अब करणी सेना ने एकता की शादी के साइट इफेक्ट्स फिल्म को राजस्थान में रिलीज नहीं होने देने की चेतावनी दी है।
धारावाहिक जोधा अकबर विवाद मामले में नाराज करणी सेना पूरे राजस्थान में इस फिल्म के प्रदर्शन को रोकने की तैयारी में है।
करणी सेना के संरक्षक करणी सेना लोकेंद्र सिंह कालवी के अनुसार एकता कपूर ने करणी सेना के साथ विश्वासघात किया है।
एकता ने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस बार भी प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोग लगातार करणी सेना के पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन इस बार हम झूठे वादों के फेर में नहीं रहेंगे। बालाजी मोशन पिक्चर शादी के साइड इफेक्ट की रिलीज 28 फरवरी को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसमें अभिनेता फरहान अख्तर और विद्या बालन ने काम किया है। 15 अगस्त, 2013 को एकता ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीरियल का नाम बदलने की घोषणा की थी, इसके बाद ही वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई रिलीज हो पाई थी।
विज्ञापन