फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Protest against candidates at BJP office in Jaipur Rajendra Rathod pacifies party workers

Rajasthan: जयपुर में BJP कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी, राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को कराया शांत

Fri, 13 Oct 2023 07:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Oct 2023 07:56 PM IST
सार

भाजपा ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र से देवी सिंह शेखावत को टिकट दिया है। कार्यकर्ता शेखावत का विरोध कर महेंद्र यादव का समर्थन कर रहे हैं। विद्याधर नगर से विष्णु प्रताप सिंह और बामनवास विधानसभा क्षेत्र से रामराज मीणा का समर्थन कर इन्हें टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते ये प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
Protest against candidates at BJP office in Jaipur Rajendra Rathod pacifies party workers
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को कराया शांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हुए करीब 4 दिन बीत गए हैं। लेकिन, टिकट बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को अलवर जिले की बानसूर, जयपुर की विद्याधर नगर और सवाई माधोपुर की बामनवास सीट पर घोषित प्रत्याशियों का विरोध करने और अपने नेताओं को टिकिट देने की मांग लेकर सैंकड़ों कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इधर, नाराज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध को शांत कराने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को दी गई है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो टिकट कटने वाले नेताओं को साधने का काम कर रही है। वहीं, कार्यालय के बाहर विरोध करने आ रहे कार्यकर्ताओं को भी शांत कराने की जिम्मेदारी नेताओं को दी है। इसी के तहत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों से जूझते नजर आए। उन्होंने प्रर्दशन कर रहे कार्यकर्ताओं की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिया कि वे कार्यकताओं की मांग और भावना पार्टी आलाकमान तक पहुंचा देंगे। हालांकि, कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नजर नहीं आए। विरोध कर रहे एक कार्यकर्ता ने यहां तक कह दिया कि हम यहीं बैठेंगे, कहीं जाने वाले नहीं है। 
विज्ञापन

 
दरअसल, भाजपा ने बानसूर विधानसभा क्षेत्र से देवी सिंह शेखावत को टिकट दिया है। कार्यकर्ता शेखावत का विरोध कर महेंद्र यादव का समर्थन कर रहे हैं। विद्याधर नगर से विष्णु प्रताप सिंह और  बामनवास विधानसभा क्षेत्र से रामराज मीणा का समर्थन कर रहे हैं। इसी के चलते ये प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed