{"_id":"636d0e1e59812a7bc055a325","slug":"property-dealer-killed-in-jaipur-miscreants-attacked-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बदमाशों ने सरिए-डंडों से पीटा तो हाथ-पैर टूटे थे, सिर भी फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बदमाशों ने सरिए-डंडों से पीटा तो हाथ-पैर टूटे थे, सिर भी फटा
Thu, 10 Nov 2022 08:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:13 PM IST
सार
बदमाशों ने विजेंद्र को लोहे के सरियो और डंडों से बुरी तरह पीटा था। जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गईं थी। सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हमले में विजेंद्र सिंह गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में एक प्रॉपर्टी करोबारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में विजेंद्र सिंह गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बदमाशों ने उसे लोहे के सरियो और डंडों से बुरी तरह पीटा था। जिससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गईं थी। सिर पर भी गंभीर चोट आई थी। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान विजेंद्र बेहोश थे। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना जयपुर के बैनाड़ मोड़ के श्याम नगर की है। बुधवार शाम को विजेंद्र स्कॉर्पियो से कहीं जा रहा था। इस दौरान हथियारों के साथ तीन गाड़ियों से आए बदमाशों ने विजेंद्र की कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। जिसके बाद सभी ने उस पर हमला कर दिया था। बदमाशों ने पहले उसे गाड़ी में ही मारा फिर सड़क पर डालकर बुरी तरह लोहे के सरिए-डंडे और अन्य हथियारों से पीटा। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने हवा में फायर भी किए थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने प्रॉपर्टी कारोबारी विजेंद्र सिंह गुलाब को मरूधरा अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना मिलने पर एसीपी करधनी प्रमोद स्वामी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली थी। बाद में वह घायल विजेंद्र से मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे, लेकिन उसके बेहोश होने के कारण कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन