फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Procession taken out for the accused who attacked police in Bundi

Bundi News: पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस, आरोपी की दहशतगर्दी की खत्म

Mon, 27 May 2024 09:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 May 2024 09:23 PM IST
सार

Bundi News: बूंदी जिले के हिंडोली क्षेत्र के बासनी गांव में ट्रक चोरी सहित अन्य मामलों में फरार आरोपी को पकड़ने गई कोटा पुलिस टीम पर फायरिंग और हमला करने वाले हार्डकोर आरोपी रामराज मीणा का बासनी गांव में हथकड़ी पहनाकर पैदल जुलूस निकाला।

विज्ञापन
Procession taken out for the accused who attacked police in Bundi
पकड़े गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के अनुसार से हार्डकोर अपराधी पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी सहित सरकारी भूमि, वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने व अवैध खनन सहित कईं मामले दर्ज है। जुलूस निकालने के पीछे पुलिस का मकसद आरोपी की ओर से पैदा की गई दहशत को खत्म करना है, इसलिए जुलूस निकाला गया। हिंडोली पुलिस भारी जाब्ते के साथ आरोपी को हथकड़ी पहनाते हुए पूरे गांव में घूमती हुई नजर आई, हर गली में आरोपी को घुमाया गया और उसकी दहशत पूरी तरह से खत्म कर दी। पुलिस जाब्ते को देख कई बार आरोपी अपनी गर्दन नीचे करते हुए चलता दिखा। 

विज्ञापन


बता दें कि कोटा पुलिस की टीम 5 दिन पूर्व बासनी के जंगल में रह रहे अपराधी रामराज मीणा को गिरफ्तार करने आई थी। इस दौरान उनके साथ हिंडोली थाने का जाप्ता भी मौजूद था। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को आते हुए देखा तो पत्थरों की बौछार कर दी, कुछ लोग हथियार लेकर आए और पुलिसकर्मियों पर वार करने लगे।
विज्ञापन


इन्हीं में से किसी एक ने बंदूक से फायर किया। इस घटना में हिंडोली पुलिस का कांस्टेबल नरपत सिंह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ दस संगीन मामले विभिन्न थाने में दर्ज है। जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस भामाशाह मंडी से आरोपी रामराज द्वारा ट्रक को चोरी किया गया था। चोरी के बाद आरोपी ने ट्रक को खुर्द बुद्ध कर दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया और पिछले 1 साल से आरोपी की अनंतपूरा थाना पुलिस को तलाश थी। जिस आरोपी को कोटा पुलिस पकड़ने के लिए आई थी वह भी अनंतपूरा थाना पुलिस का 1 साल से मोस्ट वारंटी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed