फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pro Sachin Pilot MLA Mukesh Bhakar threatened to kill Rohit Godara of Lawrence gang threatened

Rajasthan: पायलट गुट के MLA को हत्या की धमकी, रोहित गोदारा बोला- जान से मार देंगे, फिर भी नहीं बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 09 Apr 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट खेमे के लाडनूं से आने वाले कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को लॉरेंस विश्वोई गैंग की ने जान से मारने की धमकी दी है। विधायक मुकेश भाकर को 3 अप्रैल की देर रात फोन पर धमकी मिली, तब वह बाहर थे। लौटने पर नागौर पुलिस और एसपी को शिकायत दी, लेकिन उनकी सुरक्षा में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
Pro Sachin Pilot MLA Mukesh Bhakar threatened to kill Rohit Godara of Lawrence gang threatened
सचिन पायलट के साथ कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागौर के लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को लॉरेंस विश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। पायलट समर्थक विधायक को यह धमकी 3 अप्रैल की रात 11 बजे मिली थी। विधायक भाकर के नम्बर पर दो-अलग अलग नम्बरों से फोन आए,  धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात रोहित गोदारा बताते हुए कहा कि वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद विधायक भाकर ने नागौर ज़िला पुलिस अधीक्षक को फोन पर मिली धमकी की जानकारी दी। 3 अप्रैल को विधायक भाकर निजी काम से बाहर गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो 7 अप्रैल को लाडनूं आकर विधायक ने रोहित गोदारा के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नागौर पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर सेल नम्बरों की तफ्तीश में जुटीं
इस पूरे मामले को लेकर लाडनूं थाना पुलिस ने बताया कि विधायक मुकेश भाकर को फोन पर धमकी की शिकायत मिलने के बाद रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन नम्बरों से विधायक को मोबाइल कॉल आया, उनकी जांच की जा रही हैं। फिलहाल दोनों ही नम्बर बंद हैं। संभावना है कि धमकी देने वाले बदमाश ने इंटरनेशनल कॉल का इस्तेमाल करके फोन किया हो। लेकिन विधायक की सुरक्षा में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। नागौर पुलिस की स्पेशल सेल और साइबर सेल नम्बरों की तफ्तीश में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉरेंस विश्नोई खुलेआम बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी दे चुका धमकी
जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई के अपराध का नेटवर्क देश-विदेश तक फैला है। विश्नोई ने पिछले दिनों जेल से अपने कुछ वीडियो जारी किए थे। साथ ही वह एक टीवी चैनल के साथ वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू में भी जुड़ गया था।  इंटरव्यू में लॉरेंस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढाई गई है। जोधपुर के कांकाणी में काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले में वह सलमान खान से सार्वजनिक रूप से और विश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग कर चुका है।  लॉरेंस ने कहा था कि अगर सलमान खान ने उसके समाज से माफी मांग ली, तो वह उसे छोड़ देगा, वरना वह उसे सबक सिखाकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed