फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Private sleeper bus collides with trailer in Sirohi

Rajasthan: सिरोही में ट्रेलर से भिड़ी निजी बस, हादसे में नगर परिषद आयुक्त सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल

Sat, 16 Dec 2023 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Dec 2023 12:54 PM IST
सार

Sirohi: रायपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 162 ब्यावर पिंडवाड़ा फोर लाइन पर झूठा ग्राम के समीप आज तड़के एक निजी स्लीपर बस खड़े टेलर से टकरा गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Private sleeper bus collides with trailer in Sirohi
ट्रेलर से भिड़ी निजी स्लीपर बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। बता दें कि अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार सभी सवारियां घबरा गई और हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार एक निजी स्लीपर बस एआर 01 टी 5554 गुजरात से दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में झूठा ग्राम के समीप न्यू देवा होटल के पास यह निजी बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

विज्ञापन


आयुक्त हुए घायल
इस दुर्घटना में सिरोही से जयपुर जा रहे जालोर नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर समेत सात लोग घायल हो गए । 

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस को और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु रायपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया । 
विज्ञापन


आयुक्त को किया हायर सेंटर रेफर
वहीं जालोर नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया। वही इस हादसे में निजी स्लीपर बस के आगे का हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed