Pratapgarh: पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किशोर निरुद्ध, पिता करवा रहा था नाबालिग बेटे से हथियार सप्लाई
प्रतापगढ़ की हथुनिया पुलिस ने एक नाबालिग को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपी का पिता पिस्टल एक हिस्ट्रीशीटर से खरीद कर लाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने निकले एक किशोर को पकड़ा है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।
हथुनिया पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक पर सवार हथियार सप्लाई करने निकले किशोर को निरुद्द कर लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि बरामद पिस्टल उसके पिता रउफ खान उर्फ भय्यू नौगांवा थाना अरनोद निवासी हिस्ट्रीशीटर पप्पन खान से खरीद के ले कर आए थें।
प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि अवैध हथियार की तस्करी की सूचना पर थानाधिकारी हथुनिया मधु कंवर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने रविवार को गांव कुलथाना में छात्रावास तिराहे पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ़ की तरफ से एक बाइक पर आ रहे एक युवक पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस को देखकर युवक भागने के प्रयास करने लगा। संदेह होने पर टीम ने पीछा कर रोका तो वह घबरा गया। उसने पुलिस को बताया कि वह घूमने आया था।
आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो किशोर के जींस से एक पिस्टल और जेब में 26 कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को निरुद्द कर लिया। घटना के संबंध में थाना हथुनिया पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।