फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pragya Thakur sextortion case Two accused arrested from Bharatpur for conspiring to implicate

राजस्थान: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की साजिश रचने वाले भरतपुर से गिरफ्तार 

Mon, 14 Feb 2022 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 14 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन में फंसाने का साजिश करने वाले दो आरोपियों को भोपाल पुलिस ने भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वीडियो कॉल कर अश्लील क्लिप चलाया और एक फर्जी वीडियो बना लिया था।  

विज्ञापन
Pragya Thakur sextortion case Two accused arrested from Bharatpur for conspiring to implicate
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्स्टॉर्शन में फंसाने की साजिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस ने आरोपियों को भरतपुर जिले के सीकरी से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, पुलिस उन्हें भोपाल लेकर जा रही है। सांसद ने करीब आठ दिन पहले सेक्सटॉर्शन में फंसाने का केस भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस ने चंदा का बास गांव निवासी दो सगे भाइयों रवीन खान और वारिस खान पुत्र छुटमल मेव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल  कर सांसद प्रज्ञा ठाकुर से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने किसी लड़की का अश्लील क्लिप चलाकर उनका फर्जी वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड की गई थी। उन्होंने बताया कि मामला साइबर क्राइम का था। आरोपियों को भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
आठ दिन पहले सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया था। फोन उठाते ही दूसरी तरफ वाली लड़की कपड़े उतारने लगी। यह देख सांसद ने फोन काट दिया। इसके बाद उनके फोन पर अश्लील फोटो, मैसेज आने लगे और पैसे की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने टीटीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों नंबरों को ट्रैक करना शुरू किया। नंबर की लोकेशन भरतपुर के सीकरी में मिली थी। यहां की पुलिस से संपर्क कर पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed