फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Power crisis congress leader Dharmendra Singh Rathore targeted modi government

Power Crisis In Rajasthan: कांग्रेस नेता राठौड़ बोले- देश में प्रगति नहीं, नफरत और धार्मिक उन्माद का किया जा रहा है उत्पादन

Sat, 30 Apr 2022 01:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 30 Apr 2022 01:10 PM IST
सार

धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्यों को मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध कराने का काम केंद्र सरकार का है। उसके अकुशल प्रबंधन के कारण 16 राज्यों में बिजली संकट आया है। इससे इन सभी राज्यों में कटौती करने की नौबत आ गई है

विज्ञापन
Power crisis congress leader Dharmendra Singh Rathore targeted modi government
कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में फैले बिजली संकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। भाजपा का कहना है कि बिजली की किल्लत प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है। वहीं प्रदेश सरकार केंद्र की मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बता रही है। इस बीच शनिवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों को मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध कराने का काम केंद्र सरकार का है। केंद्र सरकार के अकुशल प्रबंधन के कारण 16 राज्यों में बिजली  संकट आया है। इससे इन सभी राज्यों में बिजली कटौती करने की नौबत आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बिजली घरों पर प्रदर्शन कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। साथ ही बिजली कर्मचारियों को परेशान कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में बिजली उत्पादन में कमी की वजह से आम जनता परेशान है। पूरे उत्तर भारत में बिजली संकट बना हुआ है। यह देश का दुर्भाग्य है कि देश में प्रगति नहीं, बल्कि नफरत, घृणा और धार्मिक उन्माद का विकास और उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed