{"_id":"64940d19c713b21c8b070e19","slug":"politics-vasundhara-raje-said-cm-should-stop-blaming-rss-bjp-for-riots-gehlot-is-doing-appeasement-policy-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा बोलीं-RSS-BJP को कोसने से बाज आएं सीएम, दंगे गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा बोलीं-RSS-BJP को कोसने से बाज आएं सीएम, दंगे गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है
Thu, 22 Jun 2023 02:28 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:28 PM IST
सार
पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने बीजेपी और आरएसएस पर दंगे भड़काने के सीएम गहलोत के आरोपों पर करारा पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री आरएसएस और भाजपा को कोसने से बाज़ आएं। प्रदेश में दंगे आरएसएस और भाजपा नहीं अशोक गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है।
विज्ञापन
पू्र्व सीएम वसुंधरा बोलीं- प्रदेश में दंगे आरएसएस-भाजपा नहीं अशोक गहलोत की तुष्टिकरण नीति करवाती है
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा-जितनी भी साम्प्रदायिक घटनायें हुई हैं, उनके पीछे कांग्रेस की वोटों की राजनीति है। पर्दे के पीछे रह कर आग लगाने का काम कांग्रेस का है। संघ और भाजपा तो कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझाते हैं। आये दिन संघ के ख़िलाफ़ एक ही राग अलापने वाले गहलोत शायद भूल गये कि देश की आजादी के समय जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर सीमा लांघने की कोशिश की,तो सैनिकों के साथ संघ के स्वयंसेवकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राण दिए थे।
मुख्यमंत्री बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करें-राजे
वसुंधरा राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार हिंदुत्व को ललकारने की गलती नहीं करें।क्योंकि हिंदुत्व कोई एजेंडा नहीं,36 की 36 कोमों और सब धर्मों का आदर करने वाली संस्कृति है।जिसके प्रवाह को न वो रोक सकते न उनकी कांग्रेस।उन्होंने कहा कि जिस संघ को लेकर उनकी नींद उड़ी हुई है,उसके स्वयं सेवक 1962 के युद्ध में सेना की मदद के लिए सीमा पर पहुंचे थे।फलस्वरूप पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में संघ को शामिल किया था।सीएम को पता होना चाहिए कश्मीर विलय के समय जब पाकिस्तानी सेना भेष बदल कर हमारी सीमा में घुस रही थी तब सरदार पटेल तथा 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के समय लालबहादुर शास्त्री ने संघ से मदद माँगी थी और संघ ने जान हथेली पर रख कर सहयोग किया था। वह कोई और नहीं संघ ही था, जिसने दादरा,नगर हवेली और गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त करा कर वहाँ भारत का झंडा फहराया था।
सीएम अशोक गहलोत के आरोप पर करारा पलटवार
वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत के एक दिन पहले आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ दिए गए बयान पर यह करारा पलटवार किया है। अशोक गहलोत ने बुधवार को आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए जालोर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस प्रदेश में दंगे करवाते हैं। ये लोगों को धर्म के नाम पर भड़काते हैं। बीजेपी गाय को लेकर राजनीति करती है, जबकि गायों की सेवा में हमेशा कांग्रेस आगे रही है।
विज्ञापन
हम गायों के नाम पर वोटों की बात नहीं करते हैं, तो क्या हम हिंदू नहीं हैं? उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो सिर्फ राम मंदिर की राजनीति के लिए ही हिंदू बन गए, जबकि वो खुदको हिन्दू नहीं मानते हैं। राजनीति के लिए हिंदू धर्म को नहीं मानने वाले लोग भी हिंदू बन गए थे। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान में बीजेपी का एजेंडा नहीं चलने देंगे। हम राजस्थान में चुनाव में हिन्दुत्व का एजेंडा नहीं बनने देंगे।
वसुंधरा राजे आजकल गहलोत को कर रहीं टारगेट
चौंकाने वाली बात यह है कि चुनाव से पहले आजकल वसुंधरा राजे सीएम अशोक गहलोत का नाम लेकर उन्हें घेरने लगी हैं। जब से गहलोत ने वसुंधरा राजे और शोभारानी कुशवाह पर अपनी सरकार बचाने की बात सार्वजनिक की है, वसुंधरा राजे इसे अपना अपमान मानकर चल रही हैं। क्योंकि इससे उन्हें बड़ा सियासी नुकसान हुआ है। बीजेपी हाईकमान और प्रदेश की जनता में इससे काफी गलत मैसेज गया है। सचिन पायलट के उन आरोपों पर भी गहलोत ने मोहर लगाई है जिसमें पायलट ने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत में सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। इसलिए वसुंधरा राजे लगातार सीएम गहलोत को निशाने पर ले रही हैं।