फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police will keep an eye on 330 critical and 26 Banrewal points in Dholpur district

Dholpur: जिले में 330 क्रिटिकल और 26 बनरेवल प्वाइंट पर रहेगी पुलिस की नजर, आठ लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

Tue, 17 Oct 2023 09:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग तैयार, जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में 8 लाख 75 हजार 3 सौ 31 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग। 330 क्रिटिकल और 26 बनरेवल प्वाइंट पर पुलिस पैनी नजर रखेगी।

विज्ञापन
Police will keep an eye on 330 critical and 26 Banrewal points in Dholpur district
जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान प्रदेश में 25 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन आयोग व्यवस्थाओं को लेकर तैयार हो गया है। विधानसभा चुनाव की हर गतिविधि को निर्वाचन आयोग के निर्देश में जिला प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। सीमावर्ति जिला होने की वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमाओं पर कड़ाई से नाकाबंदी कराई जा रही है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया 25 नवंबर 2023 को राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था। चुनाव की हर गतिविधि एवं व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया 9 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पालन भी सुनिश्चित की जा रही है। 
विज्ञापन


330 क्रिटिकल मतदान केंद्र
उन्होंने बताया धौलपुर जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में 330 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की विशेष व्यवस्था रहेगी। सेक्टर ऑफिसर पुलिस फोर्स सेना के जवान तैनात किए जाएंगे। चुनाव की हर गतिविधि की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया 26 वनरेबल पॉइंट चिन्हित किए हैं। अर्थात जिन मतदान केंद्रों पर भय दिखाकर मतदान कराया जाता है, या धन का लालच देकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है, ऐसे मतदान केंद्रों पर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। धौलपुर जिला मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सीमा से लगा होने की वजह से पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर पुलिस और प्रशासन द्वारा सघन नाकाबंदी की जा रही है। सीमा क्रॉस करने वाले लोगों पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने बताया नाकाबंदी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने साढे 33 लाख की राशि भी बरामद की है। जब्त की गई राशि को इनकम टैक्स विभाग को जांच के लिए सुपुर्द किया है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं भयमुक्त संपन्न करने के लिए सेक्टर एरिया ऑफिसर विशेष निगरानी रखेंगे। अतिरिक्त पुलिस फोर्स एवं सेना के जवान भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शराब तस्करों पर भी पुलिस और प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है।


8 लाख 75 हजार 3 सौ 31 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया जिले की धौलपुर, बाड़ी बसेड़ी एवं राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 17 लाख 50 हजार 6 सौ 62 मतदाता मत का प्रयोग करेगें। उन्होंने बताया इन मतदाताओं में 9 लाख 41 हजार 4 सौ 26 पुरुष मतदाता है। वहीं, 8 लाख 9 हजार 2 सौ 36 महिला मतदाता है। इसके अलावा 11083 दिव्यांगजन मतदाता है। वही आठ ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया आगामी विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की भारी संख्या रहेगी। जिला कलेक्टर ने बताया 18 से 19 वर्ष 47283, 20 से 29 वर्ष 2 लाख 75 हजार 4 सौ 27, 30 से 39 वर्ष 1 लाख 93 हजार 5 सौ 64, 40 से 49 वर्ष 1 लाख 11 हजार 9 सौ 12, 50 से 59 वर्ष 1 लाख 18 हजार 9 सौ 19, 60 से 69 वर्ष 76 हजार 9 सौ 95, 70 से 79 वर्ष 36 हजार 7 सौ 46 एवं 80 प्लस आयु के 14 हजार 5 सौ 11 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा दिव्यांगजन 11 हजार 83 एवं आठ ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed