{"_id":"653a3a7c03946cf5a903ff66","slug":"police-took-action-against-gambling-den-in-dholpur-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जुए के अड्डे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जुए के अड्डे पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार
Thu, 26 Oct 2023 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Oct 2023 03:37 PM IST
सार
Dholpur: सरमथुरा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करौली जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर की सरमथुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जुए के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करौली जिले के रहने वाले हैं। जिनके पास से ताश के पत्तों के साथ 6 एंड्राइड मोबाइल और 35960 की नगदी जब्त की गई है। जुआ खेलने के लिए सभी आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से धौलपुर आए थे। जिसे पुलिस ने जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने की थी छापेमारी
मामले को लेकर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि ददरोनी मोड़ पर करौली से आए जुआरियों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाने की टीम ने मौके पर जाकर छापा मार दिया। जहां से पुलिस ने जुआ खेलते हुए करौली जिले के रहने वाले आरोपी नरपत उर्फ बंटी (42) पुत्र श्रीधर मीना, उदयभान (25) पुत्र धर्मसिंह मीना, जसपाल (34) पुत्र श्रीपति मीना, ओमसिंह (28) पुत्र अमरसिंह मीना, धीरसिंह (28) पुत्र रूपसिंह मीना और लखन उर्फ कल्ला (32) पुत्र रामचरन को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जसपाल को छोड़कर बाकी पांच आरोपियों पर पूर्व जुआ एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन