फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police stopped child marriage in Bharatpur Chiksana

Bharatpur: पुलिस ने रुकवाया बाल विवाह, फर्जी आधार कार्ड दिखा किया गुमराह, स्कूल से मिली उम्र की सही जानकारी

Tue, 27 Jun 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

फर्जी आधार कार्ड दिखाकर माता-पिता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। स्कूल प्रिंसिपल से दस्तावेज मांगने पर लड़की उम्र 15 साल निकली।

विज्ञापन
Police stopped child marriage in Bharatpur Chiksana
शादी का कार्ड और दस्तावेज की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के चिकसाना थाना पुलिस ने एक नाबालिग को शादी को रुकवाया और नाबालिग के माता-पिता को भविष्य में नाबालिग की शादी नहीं करने के लिए पाबंद किया। जब पुलिस ने नाबालिग के जन्म के लिए उसके कागज मांगे तो परिजनों ने नाबालिग का आधार कार्ड दिखाया। आधार कार्ड के अनुसार नाबालिग 19 साल की हो रही थी। पुलिस ने गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को बुलाया और जन्म के कागज मांगे उसके अनुसार लड़की 15 साल की निकली।

विज्ञापन


भरतपुर जिले की चिकसाना थाना पुलिस को फोन से सूचना मिली थी कि चिकसाना थाना इलाके में एक नाबालिग की शादी हो रही है। सूचना मिलने पर पटवारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लड़की के जन्म के दस्तावेज मांगे। परिजनों ने नाबालिग का एक आधार कार्ड पुलिस को दिखाया, जिसके अनुसार नाबालिग 19 साल की हो रही थी, लेकिन पुलिस ने पुख्ता जानकारी के लिए गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को बुलाया और नाबालिग के जन्म से संबंधित कागज मांगे। प्रिंसिपल ने नाबालिग के जन्म से संबंधित कागज पेश किए तो उसमें नाबालिग की उम्र पांच अगस्त 2008 निकली, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को उसकी शादी न करने के लिए पाबंद किया। बच्ची बालिग होने के बाद ही उसकी शादी करने को कहा गया। इसके अलावा पुलिस ने हलवाई और टेंट वाले को भी पाबंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed