फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police Notices To Ashok Gehlot Sachin Pilot Over Claims Of Toppling Rajasthan Government

राजस्थान का सियासी संकट: सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट को पुलिस ने जारी किया नोटिस

Sun, 12 Jul 2020 01:35 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 12 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Police Notices To Ashok Gehlot Sachin Pilot Over Claims Of Toppling Rajasthan Government
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो)

राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस सरकार अस्थिर करने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को नोटिस दिया है।

विज्ञापन




एसओजी ने शुक्रवार को अशोक गहलोत सरकार गिराने को लेकर विधायकों की खरीद फरीद में कथित तौर पर शामिल दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 



सूत्रों का कहना है कि जल्द ही करीब दो दर्जन विधायकों व अन्य लोगों को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। हिरासत में लिए गए लोगों ने खुलासा किया था कि दो से तीन विधायक भाजपा की ओर से कांग्रेस विधायकों को पैसे की पेशकश की थी।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने विधायकों का नाम नहीं बताया है। एसओजी के अधिकारी ने बताया, शुक्रवार रात एक व्यक्ति को उदयपुर, जबकि एक को अजमेर से हिरासत में लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




एसओजी ने इन लोगों के मोबाइल नंबरों से मिले तथ्यों के आधार पर राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के संबंध में शुक्त्रस्वार को एक मामला दर्ज किया। एसओजी अधिकारियों के अनुसार इन नंबरों पर हुई बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed