फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police jawan commits suicide by hanging in Pali

Rajasthan: पाली में पुलिस जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले ही आया था घर

Mon, 02 May 2022 02:07 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 May 2022 02:07 PM IST
सार

पाली में पुलिस में गार्ड के पद पर तैनात जवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन
Police jawan commits suicide by hanging in Pali
पाली में जवान ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली जिले के जैतारण पुलिस में चालानी गार्ड के पद पर नियुक्त पुलिस जवान ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान एक दिन पहले ही घर पर आया था। उसे अनुकंपा नौकरी मिली थी।

विज्ञापन


जैतारण पुलिस के चलानी गार्ड के पद पर तैनात खेताराम पुत्र चेलाराम मीणा निवासी रेला (बेडा) नाना थाना  क्षेत्र में अपने घर के पिछवाड़े फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही नाना थाना के कार्यवाहक थाना अधिकारी पुखराज जणवा चौधरी, कांस्टेबल पाबू सिंह सोनीगरा भरत कुमार लखारा घटनास्थल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक को मिली थी अनुकंपा नौकरी

मृतक खेता राम मीणा के पिता चेलाराम मीणा भी पुलिस में ही कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी पर अस्वस्थ होने के चलते मौत होने पर सरकार ने खेता राम मीणा को पुलिस में अनुकंपा पर नौकरी दी थी। खेता राम मीणा के दो पुत्रियां और पत्नी सहित परिवार का इस घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। नाना पुलिस थाने के कार्यवाहक थाना अधिकारी पुखराज जणवा चौधरी सहित पुलिस जाब्ते ने अंतिम सस्कार में मौजूद रहकर शव को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed