फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police file fake prostitution FIR on seven young women

पुलिस ने सात युवतियों पर दर्ज की फर्जी वेश्यावृत्ति की एफआईआर

Fri, 04 Dec 2015 03:14 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:14 AM IST
विज्ञापन
Police file fake prostitution FIR on seven young women

राजस्थान के अजमेर जिले में एक ईवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के साथ आईं सात युवतियों पर पुलिस की ओर से वेश्यावृत्ति की फर्जी एफआईआर दर्ज करने और उनको प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जब इन युवतियों के परिजनों ने आवाज उठाई, तो डीआईजी ने जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया युवतियों पर दर्ज वेश्यावृत्ति का मामला फर्जी बताया जा रहा है।

इसके चलते बृहस्पतिवार को जांच के बीच में ही थाने के सीआई को निलंबित कर दिया गया।बताया जा रहा है कि 29 नवंबर को अजमेर के ब्यावर में ईवेंट के लिए सात युवतियां एक होटल में ठहरी थीं, इस ग्रुप में आठ युवक भी थे।
विज्ञापन


मामले की जांच में पाया गया कि पुलिस ने इन्हें होटल से उठाया और बिना जांच किए वेश्यावृत्ति के आरोप में थाने लाकर प्रताड़ित कर फर्जी एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात युवतियों पर वेश्यावृत्ति का फर्जी मामला, सीआई निलंबित

Police file fake prostitution FIR on seven young women

जांच के मुताबिक जब युवतियां होटल के कमरों में ठहरी थीं, तो किसी अनजान युवक की गलत बात का उन्होंने विरोध किया और ईवेंट मैनेजर से शिकायत की।

विवाद इतना बढ़ा कि ईवेंट मैनेजर और युवक के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने होटल बदल दिया, लेकिन उस युवक ने पुलिस को गलत जानकारी देते हुए बताया कि ये युवतियां गलत काम के लिए यहां आई हैं। इसके बाद पुलिस बिना पूछताछ किए उनको थाने ले गई।

पीड़ितों ने पुलिस को परिजनों के फोन नंबर तक दिए, लेकिन न पुलिस ने बात की और न ही इन युवतियों को करने दी। इनमें से कुछ युवतियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed