{"_id":"63ddda1ee7368b43b952cc3a","slug":"police-caught-the-miscreants-who-were-running-away-after-kidnapping-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand: व्यक्ति का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, भागने में डिवाइडर से टकराई कार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand: व्यक्ति का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, भागने में डिवाइडर से टकराई कार, गिरफ्तार
Sat, 04 Feb 2023 09:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 Feb 2023 09:38 AM IST
सार
उदयपुर से व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के बीच पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया व किशन मेनारिया को पकड़ कर अगवा व्यक्ति को छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार,
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमती-उदयपुर फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम राजसमंद जिले के केलवा ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ हो गई। दो राउंड की फायरिंग के बीच पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया और किशन मेनारिया को पकड़ लिया। आरोपी उदयपुर से किशन रेबारी नाम के व्यक्ति को अगवा कर कार से भाग रहे थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा के अनुसार सुखेर उदयपुर पुलिस थाने के दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया व किशन मेनोरिया उदयपुर से किशन रेबारी को अगवा कर राजसमंद की ओर भाग रहे थे। इसकी सूचना राजसमंद पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने जिले में ए श्रेणी की नाकेबंदी की। बदमाशों की कार जब केलवा पुलिस थाने के करीब पहुंची तो नाकेबंदी देखकर आरोपी वापस भागने लगे। भगदड़ में बदमाशों ने उदयपुर पुलिस की डीएसटी टीम की कार को टक्कर मार दी और कार पर पिस्टल से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बदमाशों की कार भी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। उनके चंगुल से अगवा व्यक्ति को छुड़ाया। बदमाशों का केलवा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
आरोपी कर रहे थे जमीन की मांग
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बदमाशों ने किशन रेबारी से 30 से 35 लाख रुपये और जमीन उनके नाम करने की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशन रेबारी को अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरण, जान से मारने व फायर करने को लेकर अलग से मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन