फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught criminal Vijendra Singh Gurjar with a reward of Rs 5000 in Dholpur.

Dholpur: पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को दबोचा, कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद

Wed, 08 Nov 2023 05:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Nov 2023 05:42 PM IST
सार

Dholpur: धौलपुर पुलिस ने 5000 के इनामी शातिर बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बदमाश के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपी पर धौलपुर एवं मुरैना जिले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police caught criminal Vijendra Singh Gurjar with a reward of Rs 5000 in Dholpur.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की डीएसटी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुऐ मुखबिर सूचना पर सौ फुटा रोड से 5000 के इनामी शातिर बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बदमाश वारदात के इरादे से घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आरपीएस प्रशिक्षु अंगद शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक एवं भय मुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शर्मा ने बताया जिले की डीएसटी टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि 5 हजार का इनामी बदमाश 30 वर्षीय विजेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र रामगोपाल गुर्जर धौलपुर शहर के सौ फुटा रोड पर वारदात के इरादे से घूम रहा है।
विज्ञापन


तीन जिंदा कारतूस भी बरामद
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश विजेंद्र सिंह गुर्जर को दबोच लिया है। बदमाश के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की मुरैना जिला पुलिस की तरफ से ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ है। धौलपुर एवं मुरैना जिले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बड़ी बारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed