फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police caught a woman selling illegal liquor in Barmer recovered 23 cartons of beer and English liquor

Rajasthan: बाड़मेर में अवैध शराब बेचते महिला को पुलिस ने पकड़ा, 23 कार्टन बीयर, 90 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

Sat, 20 May 2023 07:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 May 2023 07:15 PM IST
सार

बाड़मेर पुलिस ने अवैध शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 23 कार्टन बीयर, 90 पव्वे अंग्रेजी शराब और 18 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Police caught a woman selling illegal liquor in Barmer recovered 23 cartons of beer and English liquor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर पुलिस ने किराणा केबिन की आड़ में अवैध शराब का व्यापार कर रही महिला को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 23 कार्टन बीयर, 90 पव्वे अंग्रेजी शराब और 18 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन नेतराड़ गांव का है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला तस्कर पुराने शराब ठेकेदार जीयाराम से शराब लेकर केबिन पर बेचती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेतराड़ गांव में अवैध तरीके से शराब का व्यापार हो रहा है। इस पर एएसआई सुभान अली और नैनाराम की टीम ने मय पुलिस जाब्ता गांव में दबिश दी। नेतराड़ बस स्टेंड पर स्थित कैबिन की तलाशी ली गई तो उसके पास से अंग्रेजी शराब के 90 पव्वे मिले। कैबिन पर लेहरी देवी पत्नी हेमाराम बैठी हुई मिली। इस कैबिन स्वंय का होना बताया। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एएसआई सुभान अली के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की तलाशी पर मिले 23 अवैध शराब कार्टन
घर की तलाशी लेने पर अवैध शराब के 23 कार्टन मिले। इसमें 18 पव्वे घूमर देशी शराब के पाये गए। इसे जब्त किया गया। आरोपी महिला पूछताछ में बताया कि अवैध शराब पहले आबकारी से शराब के ठेकेदार रहे जीयाराम से लाना बताया है। पुलिस इस संबंध में महिला आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed