फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police beat up two children for theft in Bikaner

Rajasthan: चोरी के आरोप में दो बच्चों को घर से उठा ले गई पुलिस, रात भर पीटा, पिता ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 10 Oct 2022 08:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 08:44 AM IST
सार

बच्चों को घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता का आरोप है कि पुलिस ने बिना सोचे समझे उनके बच्चों पर चोरी जैसा गंभीर आरोप लगाया है और मारपीट की। बच्चों को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।

विज्ञापन
Police beat up two children for theft in Bikaner
पुलिस पर बच्चों से मारपीट करने का आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के गंगाशहर थाने पुलिस पर आरोप है कि चोरी के आरोप में उन्होंने दो नाबालिग बच्चों को पीटा। दोनों बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं नाबालिग के पिता ने थाने में पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस को गंगाशहर एरिया में चोरी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस दो बच्चों को उनके घर से थाने ले गई। थाने में दोनों बच्चों के साथ सख्ती करते हुए चोरी की पूछताछ की गई। देर रात तक बच्चों को पीटा गया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सुबह इन बच्चों को छोड़ दिया गया, जिसके बाद पिता ही पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। बच्चों के पैर और हाथ में चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। बच्चे अब ढंग से चल भी नहीं पा रहे हैं। उनके पैरों पर डंडों से पिटाई की गई है।

विज्ञापन


पिता का आरोप है कि पुलिस ने बिना सोचे समझे उनके बच्चों पर चोरी जैसा गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पिता ने जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव से मिलकर बच्चों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed