{"_id":"641bc8533150f94d690017c6","slug":"police-arrested-three-accused-who-kidnapped-the-girl-in-barmer-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: भाई से मारपीट कर बहन का अपहरण, पांच थानों की पुलिस ने 40 किलोमीटर पीछा कर पीड़िता को बचाया, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: भाई से मारपीट कर बहन का अपहरण, पांच थानों की पुलिस ने 40 किलोमीटर पीछा कर पीड़िता को बचाया, 3 गिरफ्तार
Thu, 23 Mar 2023 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:00 PM IST
सार
युवक के साथ मारपीट कर उसकी बहन को अगवा करने की घटना में पांच थानों की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रामसर, भाचभर, हाथमा में करीब 40 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी का पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर, चौहटन कस्बे में मंगलवार शाम युवक के साथ मारपीट कर उसकी बहन को अगवा करने की घटना में पांच थानों की पुलिस और डीएसटी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर 40 किलोमीटर पीछा कर 10 घंटे के अंदर अपहृत युवती को छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य अपहरणकर्ता सांग सिंह (23) निवासी दुधवा खुर्द थाना चौहटन और उसके दो सहयोगियों धर्म सिंह (30) निवासी चौहटन आगोर तथा गोमाराम भील (35) निवासी खारिया राठौड़ान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी आनंद ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि चौहटन कस्बे में एक लड़के के साथ मारपीट कर उसके साथ आई लड़की को कुछ लोग गाड़ी में अपहरण कर ले गए हैं। सूचना पर एसएचओ भूटाराम तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां घायल पुष्पेंद्र सिंह निवासी जोधपुर ने बताया कि उसकी बहन को सांग सिंह और दुर्जन सिंह कैंपर गाड़ी में ले गए हैं। पुष्पेंद्र सिंह को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही मुलजिम और अपहर्ता की तलाश शुरू की गई।
एसपी दिगंत आनंद ने जिले भर में नाकाबंदी करवा कर चौहटन सर्किल से एसएचओ चोहटन, बीजराड़, रामसर, गडरा रोड, बाखासर व डीएसटी की टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर के साथ सहयोग में ली गई बोलेरो और उसके चालक धर्म सिंह व गोमाराम को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी धर्म सिंह ने सांग सिंह और अगवा महिला को गांव खारिया गोकलिया रामसर में छोड़ने की बात बताई। सूचना पर सीओ चौहटन धर्मेंद्र डूकिया और एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भनक लगते ही वहां से भाग चुका था। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों के सहयोग से रामसर, भाचभर, हाथमा में करीब 40 किलोमीटर तक पीछा किया और गांव सियाणी की पहाड़ी से मुख्य अपहरणकर्ता सांग सिंह और अपहर्ता को दस्तयाब किया गया। घटना में प्रयुक्त दोनों वाहन जब्त कर तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।