फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested Keshav Gurjar from Chambal

Dholpur: चंबल के बीहड़ से पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी डकैत केशव गुर्जर, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Mon, 30 Jan 2023 02:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jan 2023 02:57 PM IST
सार

चंबल के बीहड़ से इनामी डकैत केशव गुर्जर को धौलपुर पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में डकैत केशव गुर्जर के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Police arrested Keshav Gurjar from Chambal
डकैत केशव गुर्जर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बने एक लाख 15 हजार रुपये के इनामी डकैत केशव गुर्जर को आखिरकार धौलपुर पुलिस गिरफ्तार कर लिया। डकैत केशव गुर्जर के पैर में गोली लगी है। बदमाश केशव गुर्जर को घायल अवस्था में धौलपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। इनामी डकैत केशव गुर्जर की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।

विज्ञापन


पिछले छह माह से केशव गुर्जर को पकड़ने के लिए धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह चंबल के बीहड़ों में लगातार सर्चिंग कर रहे थे। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण फिरौती और हत्या के प्रयास सहित 40 मामलों में कुख्यात डकैत केशव गुर्जर की पुलिस को तलाश थी। राजस्थान के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल केशव गुर्जर भी शामिल है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को केशव के चंबल के बीहड़ों में होने की सूचना मिली। जिस पर एसपी धर्मेंद्र सिंह के साथ कोबरा की टीम सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के सोहन बाबा के मंदिर के पास पहुंच गई। सुबह 5:00 से लगातार की जा रही सर्चिंग के बाद पुलिस को डकैत केशव गुर्जर दिख गया। पुलिस को देखकर डकैत केशव गुर्जर ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग में केशव गुर्जर के पैर में गोली लग गई। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डकैत के पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने की खबर मिलते ही अस्पताल बना पुलिस छावनी
गोली लगने से घायल हुए डकैत केशव गुर्जर की खबर मिलते ही सीओ सिटी का नाम सुरेश सांखला के साथ निहाल गंज प्रभारी विजय मीणा और भारी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया। जहां घायल हुए डकैत केशव गुर्जर का पीएमओ समर वीर सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।


कौन है डकैत केशव गुर्जर
एक लाख 15 हजार रुपये का इनामी केशव गुर्जर की दहशत मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान के चंबल क्षेत्र में है। कभी बाइक चोरी करने वाला केशव 2007 में डकैत जगन गुर्जर से जुड़ा। उसके बाद लगातार वारदातों को अंजाम देने लगा। पुलिस से कई बार उसकी मुठभेड़ हुई लेकिन हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। उस पर हत्या, डकैती और लूट सहित चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 2017 में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दोबारा पुलिस के हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed