फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested a gangrape main accused in udaipur

राजस्थान: विवाहिता से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, दो दोस्तों को बुलाकर किया था दुष्कर्म

Tue, 25 Jan 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jan 2022 05:08 PM IST
सार

गैंगरेप के बाद पीड़िता बिना साड़ी के पुलिस चौकी पहुंची थी, घटना स्थल से पुलिस ने उसकी साड़ी और एक आरोपी की घड़ी बरामद की थी

विज्ञापन
Police arrested a gangrape main accused in udaipur
पुलिस गिरफ्त में विवाहिता से गैंगरेप का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के झालोड थाना क्षेत्र की बाघपुरा चौकी से महज 300 मीटर दूर महिला के साथ हुए गैंगरेप केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रकाश अपनी पहचान की विवाहिता से पहले खुद दुष्कर्म किया औैर बाद में दो दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप कराया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को विवाहिता ससुराल से पीहर जा रही थी, रास्ते में उसे आरोपी प्रकाश पिता नानालाल खराडी मिला। वह उसे पहले से जानता था। आरोपी पीड़िता को जबरन झाडियों के पीछे ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में उसने अपने दो और साथियों को बुलाया और महिला के साथ गैंगरेप किया। पुलिस गैंगरेप के अन्य दोनों आरोपियों मोहनलाल और भेरूलाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


बिना साड़ी के महिला पहुंची थी थाने
सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता बिना साड़ी के बदहवास स्थिति में पुलिस चौकी पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल से उसकी साडी और एक आरोपी की घड़ी भी बरामद की थी। एसपी मनोज कुमार ने आरोपियों को पकड़ने और केस की जांच के लिए एक टीम गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed