{"_id":"61efd4fca8a9b97a6e1a8e60","slug":"police-arrested-18-gamblers-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 18 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपए और चार कार सहित 21 मोबाइल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 18 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5.50 लाख रुपए और चार कार सहित 21 मोबाइल जब्त
Tue, 25 Jan 2022 04:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
जुआ खिलाए जाने की सूचना पर जिले की स्पेशल टीम और थाना इटावा पुलिस ने त्यागी मोहल्ला के एक मकान पर छापामार कार्रवाई की
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जिले की स्पेशल टीम और थाना इटावा पुलिस ने रविवार को त्यागी मोहल्ला स्थित एक मकान में दबिश देकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख 50 हजार रुपए, 4 कार और 21 मोबाइल जब्त किए गए हैं। ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि थाना इटावा क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में जुआ सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के सुपरविजन, सीओ इटावा राजेश मलिक के निर्देशन, थानाधिकारी रामस्वरूप और डीएसटी प्रभारी संदीप विश्नोई के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने त्यागी मोहल्ला स्थित प्रदीप पारेता के मकान पर दबिश दी और 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने कोटा निवासी हेमंत पारेता (37), शाहरुख खान (27) और विजय उर्फ अनिल गौतम (28), बारां निवासी जितेंद्र नागर (32), अशफाक (45), नरेश कुमार (40), आशिक हुसैन (34), मोहम्मद सलीम (29), आशिक खान (24), इकबाल (30), सुरेश मीणा (38), सवाई माधोपुर निवासी बाबूलाल मीणा (47), अंसार खान (42), मुकेश सिंघल (40) और बूंदी निवासी संपत नागर (41), सईद खान (46), रमजानी खान (40), हनुमान नागर (24) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन