{"_id":"63bc2e06025e7c29ec797fc9","slug":"pm-narendra-modi-will-come-to-bhilwara-for-birth-anniversary-celebrations-of-lord-devnarayan-on-january-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 28 जनवरी को भीलवाड़ा दौरे पर आएंगे PM मोदी, देवनारायण भगवान के जयंती समारोह को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 28 जनवरी को भीलवाड़ा दौरे पर आएंगे PM मोदी, देवनारायण भगवान के जयंती समारोह को करेंगे संबोधित
Mon, 09 Jan 2023 08:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:39 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को राजस्थान के भीलवाड़ा के आसींद आएंगे। देवनारायण भगवान की 1111वीं जयंती पर प्रधानमंत्री का दौरा बना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी आदिवासी क्षेत्र के दौरे के बाद अब राजस्थान में गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र को साधने आ रहे हैं। 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में देवनारायण भगवान की जयंती पर बड़ी जनसभा रखी गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा उस वक्त हो रहा है, जब हाल ही में अजमेर में देवनारायण मंदिर की दीवार राजस्थान सरकार के पीडब्ल्यूडी की ओर से गिरा दी गई थी। विवाद बढ़ने पर शासन प्रशासन को झुकना पड़ा और दीवार वापस बनाने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी देना पड़ा। ऐसे में इस दौरे के दौरान पीएम मोदी राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश की 18 विधानसभा सीटों पर असर पड़ेगा...
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश से बीजेपी मुख्यालय पर बुलाई गई कोर ग्रुप की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। बैठक के बाद उन्होंने मोदी के दौरे की पुष्टि की। बीजेपी में मोदी के दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में बीजेपी के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे।
विज्ञापन
28 जनवरी का है कार्यक्रम...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में भगवान देवनारायण की 1111वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पूर्वी राजस्थान और गुर्जर समाज में बड़ा मैसेज देंगे। प्रदेश में 14 जिलों की 18 सीटें पर गुर्जर बाहुल्य हैं। जबकि करीब 55 से ज्यादा विधानसभा सीटों गुर्जर वोट असर डालता है। इन विधानसभा सीटों पर ज्यादातर कांग्रेस के विधायक जीत कर आए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट समर्थन में गुर्जर समाज ने कांग्रेस को वोट किया था। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के जरिए गुर्जर समाज के इस बड़े वोट बैंक पर प्रभाव डालने की कोशिश बीजेपी करेगी।